फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तीन घंटे से खड़ा था ट्रेलर, जिम्मेदारों की लापरवाही से हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही स्कार्पियो जिस ट्रेलर से टकराई वह करीब तीन घंटे से सड़क पर खड़ा था। इस ओर यूपीडा के गश्ती दल, पीआरवी और टोल कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


यदि ट्रेलर को हटवा दिया जाता तो शायद हादसा होने से बच जाता। जिम्मेदारों की चूक का नतीजा यह हुआ कि हादसे में पिता और दो पुत्रों की जान चली गई। वहीं, एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर, डंपर, ट्रक, लग्जरी डबल डेकर बस सहित अन्य भारी वाहन सड़क घेर कर अक्सर खड़े हो जाते हैं। यही वाहन हादसे का कारण बनते हैं। यूपीडा के कर्मचारी पेट्रोलिंग के दौरान वाहनों को हटवाने की भी जहमत नहीं उठाते। यूपीडा कर्मी मटरिया टोल प्लाजा पर लगी बड़ी-बड़ी स्क्रीन से 30 किलोमीटर तक कैमरों की मदद से निगरानी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने इसे भी अनदेखा किया। हालांकि मामले में यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी आरके चंदेल ने सफाई देते हुए बताया कि ट्रेलर दिल्ली से आसाम जा रहा था। ट्रेलर का चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके लघुशंका के लिए गया था। तभी हादसा हो गई। उन्होंने बताया कि स्कार्पियो की रफ्तार करीब 122 किलोमीटर प्रति घंटा थी।


18 नवंबर को था सौरभ का तिलक, तैयारियों में जुटा था परिवार



घटना में मृत सौरभ बिहार में परिषदीय स्कूल में शिक्षक था। सौरभ की शादी तय हो गई थी। 18 नवंबर को तिलक और आठ फरवरी 2025 को उसकी शादी थी। परिवार तिलक की तैयारियों में जुटा था। शादी के सामान की खरीदारी करने सौरभ गाजियाबाद गया था। वहीं से पिता व भाई के साथ लौट रहा था। गौरव और सौरभ की मौत के बाद अब सिर्फ छोटा भाई मानव राजपूत बचा है। पिता और दो भाई की मौत से परिजनों में मानव, संजय की पत्नी बेबी और अन्य परिजन बेहाल हैं। मानव ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे तीनों गाजियाबाद से कार से निकले थे। झपकी आने से घटना का अंदेशा लगाया जा रहा है। स्कॉर्पियो संजय के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन






हाल ही में हुए हादसों पर नजर

- नौ अक्तूबर को एक्सप्रेसवे पर ढुलौआ गांव के पास डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत।



- 10 अक्तूबर को खंभौली गांव के पास ट्रक में डीसीएम टकराने से चालक घायल।

- 13 अक्तूबर को सबलीखेड़ा गांव के पास डिवाइडर से बाइक टकराने से दो की मौत।



- 21 अक्तूबर को सिरधरपुर के पास डीसीएम की टक्कर से दो की मौत।

- 28 अक्तूबर को जोगीकोट गांव के पास टायर फटने से पिकअप पलटने से ठेकेदार की मौत।



- दो नवंबर को एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटने से तीन घायल।

- चार नवंबर को एक्सप्रेसवे के गौरियाकला गांव के पास डिवाइडर से कार टकराने से चार घायल।

- छह नवंबर को शादीपुर गांव के पास डीसीएम से ट्राला टकराने से दो युवक घायल।



- सात नवंबर को एक्सप्रेसवे पर ढुलौआ और जागीकोट गांव के पास हुए हादसों में पांच घायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें