फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी के इकलौते बेटे की मौत, मची चीख-पुकार

Thu, 16 Jul 2026 08:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
निखिल शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खरीदारी कर घर लौट रहे युवक की बाइक में गुरुवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सौ शैया अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होने से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला जुलाहापुरी निवासी सेवानिवृत्त फौजी राकेश शर्मा का पुत्र निखिल शर्मा (20) इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि निखिल सुबह कपड़े खरीदने छिबरामऊ गया था। शाम पांच बजे जब वह खरीदारी कर घर लौट रहा था। तभी ग्राम महमूदपुर स्थित श्रीनाथ कोल्ड स्टोरेज के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल निखिल को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा के बाद कार्रवाई में शुरू कर दी है। टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें