फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मुख्य मार्ग पर बुधवार को दिन में कई बार जाम लगा। तेज सहालग होने से शाम को बरातों की भरमार होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हाल ये रहा कि बाबूगंज से गांधी नगर की 10 मिनट की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट लग गए।
विज्ञापन

शहर में मुख्य मार्ग पर सदर बाजार, गंदा नाला और छोटा चौराहे के पास सीवर लाइन के मेनहोल बनाने का काम चल रहा है। बड़ा चौराहे से शुक्लागंज की ओर जाने वाले मार्ग की एक लेन पर हो रहे काम के कारण आधी सड़क बंद है। चुनाव के कारण 19 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दूसरे जिलों में लगने के कारण बुधवार को यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई।
सुबह से शाम तक बड़ा चौराहे से सदर बाजार, सब्जी मंडी, स्टेट बैंक के सामने, छोटा चौराहा, कालेज रोड मोड़ तक कई बार जाम लगा। बुधवार को तेज सहालग होने से शाम को शहर के अधिकांश गेस्ट हाउसों में बरात और सड़क तक वाहनों की पार्किंग से समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि यातायात कर्मियों की चुनावी ड्यूटी में दूसरे जिले में लगने कुछ समस्या हो रही है। फिर भी पुलिस कर्मियों और पीआरडी जवानों की मदद से व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें