क्रासिंग पर ट्रैफिक बंद होने से अब रेलवे के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को क्रासिंग बंद होने के बाद रविवार को विभागीय अफसरों ने यहां पर रोड़ की खुदाई का काम करवाया और पिलर के लिए खड्ढों को भी खोदा गया। कचहरी ओवर ब्रिज पर ट्रैक के दोनों ओर रेलवे को पिलर व इस पर गॉटरों को रखवाने का काम करना है।
बीती सात फरवरी से कचहरी रेलवे क्रासिंग को बंद करने के रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर काफी प्रयासों के बाद भी इसे बंद नहीं करवाया जा सका था और इस पर ट्रैफिक बराबर चलता रहा। इससे यहां निर्माण कार्य में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और काम में तेजी नहीं आ रही थी। इससे विभागीय अफसरों ने एसपी से कहकर पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को क्रासिंग बंद करवा दी थी। इसके बाद रविवार से यहां पर युद्धस्तर से कार्य शुरू करवा दिया गया। रविवार को क्रासिंग के पास रोड की खुदाई के साथ-साथ पिलर के लिए गड्ढों को भी खोदा गया। ट्रैक के एक ओर पिलर बनाने के बाद अब रेलवे ने अपने हिस्से में बनने वाले दूसरे पिलर की खुदाई का काम में भी तेजी ला दी है। रेलवे के हिस्से का काम करवा रही जयपुर की निर्माणदायी संस्था किरन इंफ्राइंजीनियर्र्स लिमिटेड के कान्ट्रक्टर ज्ञान सिंह की मानें तो दोनों ओर पिलर बनाकर इन पर 46 मीटर लंबे लोहे के गॉटर रखवाए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली की एक कंपनी को आर्डर दिया जा चुका है।