फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित

Mon, 22 Feb 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इसमें बीघापुर कसबा में विक्षिप्त महिला का सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर संवेदी पुलिस का उदाहरण देने वाली महिला थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने सामाजिक कार्यों में रूचि लेने करने पर हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश पुलिस की जिम्मेदारी है तो पीड़ित की मदद करना नौतिक जिम्मेदारी।
विज्ञापन

डीजीपी के निदेश पर हुई इस शुरुआत में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ने महिला थानाध्यक्ष स्नेहलता, सिपाही नीलम, रंजना, सुषमा और नदीम को सम्मानित किया। अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान और कई घटनाओं के खुलासे में हम भूमिका निभाने वाले स्वाट टीम प्रभारी ऐनुद्दीन, दरोगा सुधीर अवस्थी, आसीवन थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान बैंक में चोरी होने से बचाने में सिपाही रामनरेश शामिल रहे। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक गोपाल सिंह, सीओ वैभव पांडेय, समाज सेविका निम्मी अरोड़ा, सुमनलता जायसवाल, सबीहा उमर, अजीतपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें