फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आज पांच घंटे बिन बिजली के रहेगी एक लाख की आबादी

Sun, 09 Jun 2024 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भीषण गर्मी में बिजली विभाग सोमवार को तार बदलने जा रहा है। इससे अजगैन व सोहरामऊ की करीब एक लाख की आबादी को पांच घंटे बिना बिजली के रहना होगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में बिजली लोगों को बड़ी राहत दे रही है। सोमवार को अजगैन व सोहरामऊ के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। बिजली विभाग 220 केवी उपकेंद्र सोनिक से 33केवी अजगैन सबस्टेशन तक आई विद्युत लाइन को बदलने जा रहा है। लाइन बदलने का काम सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।
इससे 33 केवी लाइन वृंदावन बटलर, अजगैन और सोहरामऊ उपकेंद्र से जुड़े नवाबगंज, रायपुरगढ़ी, नवई, अजगैन, बनी, आशाखेड़ा, बजेहरा, सोहरामऊ, सी हॉक, ई स्पेस, आनंदी मैजिक वर्ड, कत्था फैक्टरी फीडर बंद रहेंगे। इनसे जुड़े नवाबगंज कस्बा, सोहरामऊ और ग्रामीण क्षेत्रों में दरियापुर, रैनापुर, इटकुटी, अजगैन, सधीरा, पकरिगवां, पिपरोसा, दिलवल, सिंदुरिया, नानाटीकुर, भदेमू, रायपुर गढ़ी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगैन एसडीओ रुद्र प्रताप ने बताया कि भारत सरकार की आरडीएसएस (पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार) योजना के तहत लाइनों का सुदृढ़ीकरण कार्य होना है। इसके तहत सोनिक से अजगैन तक आई लाइन को बदलने का काम किया जाना है। इसके चलते बिजली सप्लाई पांच घंटे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें