फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुर्गी फार्म के बाहर खेल रहे बच्चे पर तीन कुत्तों ने हमला कर किया घायल

Thu, 21 Aug 2025 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 15-बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कुत्तों के हमले से घायल विराट। स्रोत:स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। शहवाजपुर गांव में आवारा तीन कुत्तों ने मुर्गी फार्म के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसके गिरते ही गले व शरीर के अन्य हिस्सों में काटा। चीख सुनकर पहुंचे पिता व अन्य लोगों ने कुत्तों को भगाया। बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना बेहंदर के गांव गौसगंज निवासी सुभाष पत्नी मीरा और छह साल के बेटे विराट के साथ तीन साल से बांगरमऊ के शाहबाजपुर स्थित एक मुर्गी फार्म में काम करता है। मंगलवार शाम उसका बेटा विराट फार्म के बाहर खेल रहा था। आवारा तीन कुत्तों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। बच्चे की रोने की आवाज सुन सुभाष और श्रमिक डंडा लेकर बाहर आए और कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया। पिता बेटे को सीएचसी लाया। डॉक्टर ने गर्दन में मरहम पट्टी कर एंटी रेबीज लगाया। डॉक्टर ने विराट की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस घटना के बाद से लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें