फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अपर आयुक्त ने सरकारी जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

Thu, 21 Aug 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। विकासखंड की ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि और चकरोड पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर विधायक बृजेश रावत द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवालाें का शासन के संज्ञान लेने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल ने मौके पर आकर जांच की और कुछ स्थानों पर कब्जा हटवाया। अन्य जगहों पर एसडीएम को जल्द कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राकेश पटेल बुधवार को भूमि अध्याप्ति अधिकारी कमलेश कुमार और एसडीएम प्रज्ञा पांडेय के साथ तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की जांच करने पहुंचे। उन्होंने जगदीशपुर के पास एक चाय कंपनी द्वारा चकरोड पर किए गए कब्जे को देखा। गौरा कठेरुवा में अल्ट्राटेक सीमेंट के पास चकरोड और नवीन परती की जमीन पर कब्जा होना पाया।
अजगैन के पास एक प्लॉटिंग और जैतीपुर मार्ग पर सेमडे नाम से हो रही प्लॉटिंग में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा मिला। जांच के दौरान सेमडे प्लॉटिंग में गेट के पास अमरेथा और कुसुंभी ग्राम पंचायतों की जमीन पाई गई। टीम ने गेट का कुछ हिस्सा तत्काल हटवाया दिया। अपर आयुक्त ने हसनगंज एसडीएम प्रज्ञा पांडेय और तहसीलदार अवनीश चौधरी को सभी चिह्नित स्थानों से कब्जा हटाने और भूमि को बाउंड्री से बाहर कराने के निर्देश दिए। बताया कि यदि कब्जाधारी चाहें तो अपनी जमीन का विनिमय करा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें प्रार्थनापत्र देना होगा। रिपोर्ट विधानसभा सचिवालय में भेजी जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कुसुंभी के प्रधान मनोज पांडेय, अमरेथा के प्रधान भोला, लेखपाल और अन्य तहसीलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें