फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों को जगी पेयजल की उम्मीद

Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
पाइप लाइन की मरम्मत करते नगर पालिका के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब दस दिनों से फटी पड़ी पाइप लाइन की रविवार को पालिका ने मरम्मत शुरू करवाई है। इससे  क्षेत्र के हजारों लोगों में पानी मिलने की उम्मीद फिर से जग गई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मन्नी बिहारी पुरम के पास करीब दस दिन पूर्व पालिका की मुख्य पाइप लाइन फट गई थी। इसके बाद से यहां से आगे रहने वाले हजारों लोगों को पानी की परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा था। इसकी शिकायत नगर पालिका अधिकारियों से कई बार की गई। इन्हाेंने सुनवाई नहीं की।

इससे क्षेत्र के करीब 10 हजार लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र के सुधीर गोस्वामी, विनायक दीक्षित, किशोर सविता, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों लोगों की ओर से लगातार किए गए  प्रयासों के  बाद पालिका कर्मचारियों की नींद रविवार हो टूटी। विभागीय कर्मचारियों ने पाइप लाइन टूटने के स्थान पर खुदाई की और इसकी मरम्मत करने का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन


रविवार सुबह से चल रही पाइप लाइन मरम्मत का कार्य देर शाम तक पूरा नहीं किया जा सका। कर्मचारियों ने बताया कि पाइप लाइन का फाल्ट ढूंढ लिया गया है। सोमवार को मरम्मत कर सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें