फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव आते ही गांव में कोहराम

विज्ञापन
मृतक बादल का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। हरियाणा के सोनीपत में एचटी विद्युत लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर मृत युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बक्सर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मानपुर मजरे मानिकापुर निवासी दिव्यांशु सिंह उर्फ बादल (23) की गुरुवार बिजली के टूटे तार की चपेट में आकर हरियाणा के सोनीपत में मौत हो गई थी। बादल सिंह तीन बहनों में अकेला था। सोनीपत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह शव पैतृक गांव मानपुर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मां व बहनों के अलावा रिश्तेदारों का रोकर बुरा हाल हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि बादल बहुत ही मिलनसार व हंसमुख स्वभाव का था। बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें