फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपरों की चपेट में आकर शिक्षक की मौत

विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर गहरा के पास दो डंपरों की चपेट में आने से शिक्षक की मौत के बाद घटनास्थल पर ज - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर गहरा के पास दो डंपरों की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। डंपर भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेेन से हटवाया गया। बीस मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। शिक्षक ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन

कानपुर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी जयशंकर प्रसाद चौधरी (45) पुत्र चुन्नीलाल राजाशंकर सहाय इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। साल 2004 में उनकी यहां तैनाती हुई थी। शुक्रवार सुबह 8 बजे स्कूल आने के दो घंटे बाद घर में जरूरी काम होने की बात कहकर वापस जाने के लिए निकले थे। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर गहरा गांव के सामने एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर डंपर की चेचिस सड़क पर आ रही थी।
तभी पहले शिक्षक की बाइक चेसिस से टकराई, बाद में पीछे से आ रहा दूसरा डंपर भी टकरा गया। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। वहीं डंपर की चेचिस व डंपर क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर जाम लग गया। बदरका चौकी इंचार्ज वीर बहादुर सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन से वाहनों को हटवाया। साथ ही घायल शिक्षक को अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें