फोटो नंबर 16- औरास के नरसा गांव में चोरों द्वारा काटा गए जाल में बंधी साड़ी दिखाता पीड़ित रवीशं
औरास (उन्नाव)। दो गांवों के पांच किसानों के घरों को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बनाया। सभी घरों से 30 हजार रुपये और करीब 10 लाख कीमत के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के बयारी गांव निवासी किसान पुष्पेंद्र कुमार के घर में मंगलवार रात चोर पीछे की दीवार के सहारे घर में पहुंचे। पीड़ित के अनुसार अलमारी और बक्से के ताले तोड़ कर 12 हजार रुपये और आठ लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। पुष्पेंद्र के अनुसार घटना के समय वह परिवार के साथ छत पर से रहे थे जबकि मां कमलेशा घर के बाहर सो रही थीं। चोर ने पड़ोस में रहने वाले महेंद्र के घर से पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। यहीं के जगतपाल भी घर के बाहर सो रहे थे। दीवार के सहारे घर में पहुंचे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये और 25 हजार के जेवर पार कर दिए।
नरसा गांव में चोर रविशंकर के घर के पीछे से छत पर पहुंचे और आंगन का जाल खोल कर साड़ी के सहारे घर में दाखिल हुए। रविशंकर के अनुसार चार हजार रुपये और डेढ़ लाख के जेवर चोरी हुए हैं। यहीं मानस श्रीवास्तव के घर से चार हजार रुपये और 25 हजार के जेवर चोरी कर लिए। चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
फोटो नंबर 16- औरास के नरसा गांव में चोरों द्वारा काटा गए जाल में बंधी साड़ी दिखाता पीड़ित रवीशं