फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से खंती में गई कार, छह घायल

Thu, 21 Aug 2025 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह सात बजे बरादेव गांव के पास खड़ी कार, ट्रक की टक्कर से खंती में पलट गई। बिहार प्रांत निवासी दंपती, बेटा सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। दो को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी लोग वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पटना के थाना बेहटा के गांव सिकंदरपुर निवासी मोनू (35), पत्नी अंशू (31), बेटे आयुष (12), बेटी राजनंदनी (14), पड़ोसी रूबी देवी (44) पत्नी दिलीप, उनकी बेटी साक्षी कुमारी (15) के साथ दो दिन पहले वृंदावन दर्शन करने गये थे। बुधवार सुबह लौटते समय एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बरादेव गांव के पास कार खड़ी कर उसी में बैठकर आराम करने लगे, तभी आगरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी और ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जाकर एक्सप्रेसवे से नीचे खंती में चली गई। घटना में सभी घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मोनू और रूबी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया ने घटना हसनगंज कोतवाली की है। घायल सीएचसी आए थे। प्राथमिक उपचार के बाद दो को रेफर कर दिया, अन्य घायलों की छुट्टी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें