फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने दुकान से पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-रायबरेली मार्ग स्थित पुलिस चौकी बेथर के सामने चोरों ने शनिवार रात वेल्डिंग की दुकान से लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस चौकी के सामने हुई घटना से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बेथर निवासी मुस्तफा की बेथर पुलिस चौकी के सामने वेल्डिंग की दुकान है। रविवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का कुंडा टूटा देखकर सन्न रह गया। उसने बताया कि चोरों ने वेल्डिंग, ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रिक कांटा, तीन ग्लैंडर और पाइप कटर समेत डेढ़ लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
चौकी प्रभारी राजेश दीक्षित ने घटना के शीघ्र खुलासे की बात कही है। लोगों का कहना है कि पास में चौकी होने के बाद भी चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें