फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के गेट पर खड़ा युवक नीचे गिरा, कुचलकर मौत

Wed, 10 May 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
बीघापुर में बस से गिरकर युवक की मौत के बाद मौजूद पुलिस। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बस के दरवाजे पर खड़ा युवक ब्रेकर पर झटका लगने से नीचे जा गिरा। बस उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक के भाई ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी श्रीकृष्ण कोरी के घर असोहा थानाक्षेत्र के मिर्रीकलां गांव निवासी शैलेंद्र पुत्र कल्लू की बारात आई थी। बारात में लखनऊ के मोहनलाल गंज थानाक्षेत्र के गोपाल खेड़ा निवासी शिवकुमार (40) भी गया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे बारात लौट रही थी। बस बीघापुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा रोड पर ओसिया के पास पहुंची ही थी कि तबीयत खराब होने के कारण शिवकुमार बस के गेट पर खड़ा हो गया।

ब्रेकर पर बस में तेज झटका लगा तो शिवकुमार उछलकर सिर के बल रोड पर जा गिरा और बस उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई संजीव कुमार ने थाने में तहरीर देकर बस चालक पर आरोप लगाया कि उसके भाई की तबीयत खराब थी और वह चालक से बस रोकने को कह रहा था लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हादसे में साइकिल सवार की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन की तलाश की जा रही है।
 बिहार थानाक्षेत्र के गांव राधागंज निवासी केशन कुमार (35) पुत्र रामसुमेर मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे साइकिल से ससुराल जा रहा था। बिहार थाने से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि केशव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, केशव राधागंज बाजार में चाट की दुकान लगाता था। वह सात भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके तीन पुत्र हैं। बिहार थाने में तैनात एसआई रामजीत यादव ने बताया कि घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास के निकट अधेड़ हादसे का शिकार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। बाद में टेंपो से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अधेड की जेब में मिली आईडी में हीरालाल (55) निवासी पतारी अचलगंज लिखा है। पुलिस ने शव मार्च्युरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें