फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत में गए युवक का शव कुएं में मिला

Fri, 20 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन गांव के बाहर कुएं में मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अंधेरा होने से कुएं में गिरने से मौत होने की बात कह रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के मुंशीगंज गांव निवासी दिनेश सैनी (45) बुधवार दोपहर गांव में ही रहने वाले कल्लू की बेटी की शादी की दावत में शामिल होने गया था। पत्नी कमला के मुताबिक घर से निकलते वक्त उसने दावत के बाद गांव के बाहर स्थित आम के बाग में जाने की बात बताई थी।

दिनेश देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे तभी बाग से करीब दो सौ मीटर पहले बकरीदी की बाग में स्थित कुएं में दिनेश का शव देखा गया। सूचना पर आसीवन थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


मृतक के सिर में चोट होने से पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि उसने किसी से रंजिश या विवाद होने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक अपने बाग जाते समय दिनेश कुएं में गिर गया जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें