फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: क्रेन न आने से तीसरे दिन भी नहीं शुरू हो सका गॉर्डर रखने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर से गुजर रहे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर गर्डर रखने का काम क्रेन न आने से तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका। रूट डायवर्जन में वाहन सवार दो किलोमीटर का चक्कर काटने से बचने के लिए अवैध कटों से निकलते रहे।
विज्ञापन

एनएच-25 पर आजाद मार्ग चौराहे के नजदीक से गुजर रहे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर में गर्डर रखने का काम 20 नवंबर से चालू होना था। इसके लिए यातायात को एक लेन से निकालने के लिए फ्लाईओवर से कानपुर की ओर 200 मीटर पर डिवाइडर तोड़ कर रास्ता बनाया गया था। तीसरे दिन शुक्रवार को भी काम चालू न होने पर अभी दोनों लेन से यातायात चालू है। वहीं, आजाद मार्ग चौराहा पर बैरिकेडिंग लग जाने से अब शुक्लागंज से अचलगंज जाने वाले वाहनों को लगभग दो किलोमीटर दूर नरी चौराहे से मुड़कर आना पड़ता है।
वैसे ही अचलगंज की ओर से शुक्लागंज की ओर जाने के लिए दो किलोमीटर दूर कर्मी बिजलामऊ होकर फिर चौराहे पर वापस आना पड़ता है। इस बीच एक दर्जन से अधिक छोटे बड़े अवैध कट से निकलते रहे। वहीं, गर्डर रखने के दौरान वनवे के लिए बनाए गए रास्ते को भी लोग वाहन निकालने में प्रयोग करते रहे। इसी रास्ते से एक्सप्रेसवे के डंपर भी निकल रहे हैं, जिससे बीच बीच में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें