अचलगंज। पीएनसी गोदाम के चौकीदार पर चाकू से किए गए हमले की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हमीरपुर जिले के थाना मौदहा के गांव मदारपुर नारायच निवासी हीरालाल कोरारी स्थित पीएनसी गोदाम में चौकीदार हैं। 19 नवंबर की रात तीन युवकों ने चाकू से हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया था। इलाज कानपुर हैलट में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर डीजल चोरी को लेकर खेत मालिक डंबरखेड़ा निवासी सरजू के बेटे केशन से हीरालाल का विवाद हुआ था। आरोप है कि केशन ने अपने गांव के साथी चंद्रशेखर के साथ मिलकर देर रात गार्ड पर हमला किया था। एसओ राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि घटना में शामिल केशन और चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर चाकू बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। (संवाद)