फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनगंज की ग्रामसभा जखैला के ग्रामीणों ने सीडीओ से की शिकायत

Fri, 19 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज की ग्रामसभा जखैला के ग्रामीणों ने सीडीओ को पत्र देकर आरोप लगाया कि सेक्टर प्रभारी को पैसा न देने पर इंदिरा आवास निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन



गांव के धरमू, मनीषा, संतोष, सोनू, श्रीराम, राजाराम, रामकुमारी, राजा व छोटा ने बताया कि उन लोगों के कच्चे मकान है।

वीडीओ ने उन लोगों को इंदिरा आवास आवंटित कर दिया था, लेकिन ग्रामसभा के सेक्टर प्रभारी ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर 5000 रुपये की मांग की।

न देने पर कालोनी निरस्त कर दी गई। ग्रामीणों ने जांच कराने और दोषी सेक्टर प्रभारी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में पच्चा, कालिका, पुत्तनलाल, राजा, छोटा व रामविलास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें