फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों का माल चोरी

Sat, 18 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चोरों ने गुरुवार की रात जिले के दो घरों को निशाना बनाया। सदर कोतवाली अंतर्गत रिटायर्ड परिवहन निगम कर्मचारी के घर से ताले तोड़कर जेवर, नगदी सहित लगभग आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। वहीं, आसीवन थानाक्षेत्र में एक शादी वाले घर में सेंध काटकर लगभग पौने दो लाख का माल ले उड़े।
विज्ञापन


सदर कोतवाली अंतर्गत शहर की आवास विकास कालोनी निवासी परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी रामप्रकाश सिंंह पत्नी के साथ कानपुर देहात के मैथा निवासी साढ़ू के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। घर में ताला बंद था। देर रात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर कमरे और अलमारियों के ताले तोड़े और 22 हजार रुपये, कीमती कपड़ों समेत आठ लाख के जेवर पार कर दिए।

इसी कालोनी में रहने वाली बेटी साक्षी करीब साढ़े छह बजे मार्निंगवॉक के लिए निकली तो गेट का ताला खुला देखकर भीतर गई और हालात देख कर सन्न रह गई। अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा था। साक्षी ने पिता को सूचना दी।
विज्ञापन


पीड़ित रामप्रकाश के मुताबिक उसने पुलिस को सूचना दी और करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचा। तफ्तीश के दौरान उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया कि घर में उनकी पत्नी के अलावा एयर फोर्स में तैनात बेटे वेद प्रकाश सिंह के अलावा मसवासी गांव निवासी बेटी सरिता पत्नी अशोक और इटावा के बरौली निवासी बेटी अर्चना सिंह पत्नी रंजीत सिंह के भी जेवर रखे थे। घटना की सूचना पर सीओ सिटी सर्वेश मिश्रा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की।

मियागंज संवाददाता के अनुसार, आसीवन थानाक्षेत्र के आवागोझा गांव निवासी गिरीश बाजपेयी के घर के पीछे की दीवार में सेंध काट कर घुसे चोर बक्सा और 18 हजार रुपये उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी हुई तो परिजन सन्न रह गए। टूटा बक्सा गांव के पास ही खेत में पड़ा मिला।

गिरीश ने बताया कि 26 अप्रैल को उसके बेटे विवेक का तिलक है और 29 अप्रैल को बारात जानी है। घर में रखे 60 हजार रुपये के नए कपड़े और एक लाख के जेवर के अलावा नगदी थी, जो चोरों ने पार कर दी। चोरी की सूचना पर हलका इंचार्ज मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। आसीवन थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें