फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर में बनाए जा रहे थे तमंचे, एक गिरफ्तार

Thu, 28 Feb 2019 12:53 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में अवैध असलहा फैक्टरी का खुलासा करते एसपी एमपी वर्मा व हिरासत में आरोपी व बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गदनखेड़ा बाईपास के निकट खंडहर में चल रही अवैध असलहा फैक्टरी को पुलिस ने पकड़ा है। मौके से एक को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग भाग निकले। पुलिस ने बने अधबने तमंचे, कारतूस व बनाने का उपकरण भी बरामद किया है।
विज्ञापन


अवैध असलहा फैक्टरी गदनख्ेाड़ा बाईपास से करीब एक किलोमीटर दूर खंडहर में कई महीनों से अवैध तरीके से चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस प्रभारी व कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव मझरिया निवासी देशराज पुत्र भगवानदीन को पकड़ लिया। जबकि सोहरामऊ के बिलौरा गांव निवासी रोहित लोहार पुत्र उमा व मझरिया गांव निवासी बाबूलाल कहार पुत्र जंगली मौके से भाग निकले।

एसपी एमपी वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मौके से 5 बंदूकें, 23 तमंचे, 2 अधबने तमंचे व 40 कारतूस बरामद करने के साथ इन्हें बनाने का सामान बरामद किया है। आरोपी 8 से 10 हजार रुपये में तमंचा बेचते थे। टीम में सर्विलांस प्रभारी कुलदीप तिवारी, असरार अहमद, अब्दुल जब्बार, अरुण कुमार, सूरज पाल, कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा, सुधीरचंद्र पांडेय, एसएसआई चंद्रमोहन सिंह, एसआई जितेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें