फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश बेअसर, मौज में बिचौलिया

विज्ञापन
भगवंतनगर में सूना पड़ा विपणन केंद्र। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सुमेरपुर। स्थानीय विपणन शाखा के गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के हित में बिचौलियों पर शिकंजा कसने के प्रशासनिक दावे की हवा निकल रही है। अब तक न तो साधन सहकारी समिति चैनपुर में सरकारी ताला तोड़ने वाले बिचौलिया पर कार्रवाई हुई न ही  बिचौलियों से सांठगांठ करने वाले विपणन केंद्र प्रभारी के  खिलाफ कुछ हुआ।
विज्ञापन

किसानों की शिकायतों पर बुधवार को चैनपुर साधन सहकारी समिति में नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई ने छापा मारा था। यहां बिचौलिया किसानों के गेहूं को कम दामों में खरीदकर साधन सहकारी समिति के कमरों में इकट्ठा कर रहे थेे। ग्रामीणों के मुताबिक इमारत के दो कक्षों की चाबी इलाकाई व्यक्ति के पास रहती है। दो कमरों में सरकारी गेहूं से भरे बोरे मिले थे। नायब तहसीलदार ने कमरे में ताले लगवा दिए थे। शाम को बिचौलिया ने ताला तोड़कर गेहूं विपणन शाखा भगवंतनगर के ट्रक में लदवा दिया था। सूचना पर एसडीएम ने भगवंतनगर क्रय केंद्र पर छापेमारी की थी। उन्होंने चैनपुर से गेहूं लादकर लाए ट्रक को जब्त कर लिया था। एसडीएम प्रभुदयाल ने केंद्र प्रभारी को बिचौलियों से मिलीभगत का दोषी मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। चार दिन बाद भी न केंद्र प्रभारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकी, न ही सरकारी इमारत से ताला तोड़कर गेहूं निकालने में एफआईआर दर्ज हुई। एसडीएम बीघापुर प्रभुदयाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच जिला विपणन अधिकारी को दी गई है।
इनसेट
किसान बोले, करेंगे शिकायत
 किसान धुन्ना सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बीनू सिंह का कहना है कि बिचौलियों के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार कर रहे एमआई पर कार्रवाई न होने से वह नाउम्मीद हैं। डीएम व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर  शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

------------------------------------

सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट
पाटन।  बीघापुर तहसील में तैनात लेखपाल ने परसंडा निवासी युवक पर सरकारी काम में बाधा डालने व अभिलेखों को फाड़ने का आरोप लगाकर बिहार थाने में तहरीर दी है।
 परसंडा में तैनात लेखपाल गौरव मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के विनोद ने रास्ते में गांव का नक्शा व खसरा छीन लिया था। विरोध किया तो उसने कागज फाड़ दिए। हाथापाई करने लगा। थाना अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर विनोद के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा व सरकारी अभिलेख फाड़ने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं आरोपी विनोद का कहना है कि उसने लेखपाल से जमीन की नाप कराने की मांग की थी। नाप न करने पर  विरोध किया तो लेखपाल ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
-------------------------

मानक विहीन सड़क निर्माण की शिकायत
बारासगवर।  बीघापुर विकासखंड की ग्राम सभा कुतुबुद्दीन गढे़वा को बारा से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग में मानक विहीन निर्माण की शिकायत ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष से की है। एक दशक पूर्व बने बारा कुतुबुद्दीन गढ़ेवा मार्ग का निर्माण 2004 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत कराया गया था। निर्माण के बाद मरम्मत नहीं की गई। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क गड्ढा मुक्त अभियान के तहत ठेकेदार ने निर्माण शुरू कराया लेकिन मानक की अनदेखी शुरू कर दी। गिट्टियां उखड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें