फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने रुपये लेकर लुटेरे को थाने से छोड़ा, निलंबित

Fri, 15 May 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ और कानपुर में लूट, चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले एक लुटेरे को गिरफ्तार करने और रुपये लेकर छोड़ देने के एक मामले में एसपी ने सोहरामऊ में तैनात दरोगा सुधीर अवस्थी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


एसपी एमपी सिंह को शिकायत मिली थी कि सोहरामऊ थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुधीर कुमार अवस्थी ने 5 से 10 अप्रैल के बीच शुक्लागंज से सूरज नाम के एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया था। दो दिन थाने में रखने के बाद दरोगा ने उससे मोटी रकम लेकर थाने से छोड़ दिया।

अभियुक्त सूरज को छोड़ने के दो दिन बाद दरोगा ने उसे फोन किया और 80 हजार रुपये की मांग की। शिकायत मिलने पर एसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने दरोगा सुधीर कुमार अवस्थी को गुरुवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जिस अभियुक्त को रुपये लेकर सोहरामऊ थाने से छोड़ा गया था, उस पर लखनऊ के थाना तालकटोरा, महानगर, ठाकुरगंज सहित कई अन्य थानों में और कानपुर के ग्वालटोली, चकेरी, किदवई नगर में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। सूरज और उसके एक साथी को कानपुर पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें