फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो कारखाना की उम्मीद को लगे पंख

Fri, 15 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/अजगैन। रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की तर्ज पर जनपद में मेट्रो कोच कारखाना स्थापित करने की उम्मीदों को पंख लगे हैं। जापान और क्रोएशिया की मदद से कारखाना स्थापित करने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कारखाना स्थापित करने के लिए पांच सौ एकड़ भूमि की जरूरत होगी। इसके लिए 12 एकड़ भूमि खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन


गुरुवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने अजगैन के इटकुटी ग्राम पंचायत पहुंचे कमेटी ऑफ मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट ऑफ जापान फॉर यूपी एंड उत्तराखंड डेवलपमेंट के एडवाइजर व कोआार्डिनेटर मोहम्मद जावेद खां ने बताया कि जनपद में मेट्रो ट्रेन के कोच निर्माण के लिये एक कारखाना स्थापित करने की योजना बनायी है। इस कारखाने को जापान व क्रोएशिया की मदद से यहां स्थापित किया जाएगा।

इन दोनों देशों से मशीनों के पुर्जे मंगाकर यहां असेंबल कराया जाएगा। कारखाना स्थापित हो जाने पर करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने इसके लिये भारत सरकार को प्रस्ताव भी तैयार करके भेजा है। जिसका जवाब आना बाकी है। अगर सरकार से हरी झंडी मिल जाती है तो यहां पर कारखाने के लिये जरूरी पांच सौ एकड़ जमीन के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आने वाले तीन सालों में भूमि अधिग्रहीत कर यह कारखाना स्थापित किया जाना है। फिलहाल करीब 12 एकड़ जमीन उनके पास है। 2019 तक कारखाने को शुरू करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट में जहां भी जरूरत पड़ी जापान की मदद ली जाएगी। इस मौके पर मौजूद क्रोएशिया के राजदूत हामिर मुहारेनी और उनकी पत्नी जानसा मुहारेनी ने बताया कि कारखाना स्थापित करने के लिए जो जरूरत होगी क्रोएशिया उसे पूरा करेगा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग देने की बात कही। इस दौरान मौजूद विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि अगर कारखाना स्थापित होता है तो न सिर्फ बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध होगा बल्कि जनपद का नाम भी रेल कोच निर्माण वाले शहरों में शामिल हो सकेगा।

उद्योगों व कृषि से होगा उन्नाव का विकास
अजगैन (उन्नाव)। जनपद में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। इन्हीं इकाइयों को बढ़ाकर जनपद का विकास किया जा सकता है। कृषि क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। जिन्हें बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। यह बात विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने अजगैन के इटकुटी ग्राम पंचायत में एक फार्म हाउस के उद्घाटन अवसर पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस दौरान क्रोएशिया के भारत में राजूदत आमीर मोर्हम्मी व फार्म हाउस संचालक मोहम्मद जावेद खां भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे का सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने समर्थकों के साथ स्वागत किया।
वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी समिति के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ ही व्यापारियों की हर तरह से मदद कर रही है। जिससे कि प्रदेश में रोजगार मिले और बेरोजगारी समाप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें