प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर अंकुश लगाकर तिजोरियां भरने वालों की कमर तोड़ दी है। माया, मुलायम, ममता, केजरीवाल सब हायतौबा मचाए हैं। पीएम ने गरीबों व किसानों को उनका हक दिलाने के लिए ही यह काम किया है।
यह बातें सांसद साक्षी महाराज ने विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम बौनामऊ बाजार में सदर विधायक पंकज गुप्ता के संयोजन में बैकिंग कार्यप्रणाली में सुविधा के लिए कैंप अभियान के शुभारंभ पर कहीं। उन्होंने कहा कि जो अभियान से बैंक अधिकारी, कर्मचारी कालाबाजारियों का साथ देकर जनता को गुमराह कर परेशान कर रहे हैं उनकी खैर नहीं होगी। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें जेल भी जाना होगा। सांसद ने कहा कि भ्रष्ट बैंक कर्मचारी की सीधे वित्तमंत्री व प्रधानमंत्री से शिकायत होगी। जिन बैंकों के बाहर कैंप अभियान शुरु होगा वहां धन उपलब्धता को लेकर वित्तमंत्री से बात करुंगा। मोदी जी का फैसला गरीबों के हित में है। सांसद ने प्रधानमंत्री की जांच के बाद डाकघर के अधिकारी के जेल जाने की घटना को बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बैंक के बाहर कैंप लगाकर जनसमस्याओं को हो रही परेशानियों से निजात दिलाएंगे। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि मोदी जी ने कालेधन पर अंकुश लगाकर इस खाईं को पाटने का काम किया है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय परिषद सदस्य आनंद अवस्थी, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, अमित त्रिपाठी, अंकुर शुक्ला, सुशील तिवारी, अनुराग अवस्थी, आशीष त्रिपाठी, मनीष जायसवाल, विजयराज सिंह, सूरजबली लोधी, सर्वेश लोधी, रामबाबू लोधी, डा. रामनरेश लोधी, कमलेश सिंह, प्रभाकर सिंह, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, महेंद्र लोधी, रामनरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुन्नीलाल लोधी, सुधीर लोधी और मौजूद रहे।