फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटियों में बंद 32 प्रत्याशियों का नतीजा

Thu, 04 May 2017 12:35 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
चुनाव के दौरान मतदान करती महिला अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष कौन होगा इसका नतीजा मतपेटियों में सुरक्षित हो गया है। बुधवार को 32 प्रत्याशियों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों ने अपने सामने वोटिंग करवाई और पेटियों को सील कर सुरक्षित रखवाया है। गुरुवार को मतगणना होनी है।

 बार एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री समेत अन्य पदों के  लिए बुधवार को मतदान हुआ। इसमें कुल 1,307 पंजीकृत अधिवक्ता वोटरों ने 32 प्रत्याशियों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बार भवन के गेट पर खड़े होेकर वोटरों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। मतदान सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन


इस दौरान कचहरी परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान स्थल के अलावा कचहरी में वकीलों के बस्तों पर जाकर समर्थक अपने चहेते प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील करते रहे। वोटिंग बंद होने के बाद सभी प्रत्याशी व समर्थक अपने चेंबरों में पहुंचकर जीत-हार पर कयास लगाते रहे।

शाम होते ही कचहरी परिसर में सन्नाटा छा गया। सभी अगले दिन मतगणना को लेकर हो रही तैयारियों पर चर्चा करते रहे। वोटिंग करवाने में चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी रामेंद्र प्रसाद यादव व एल्डर कमेटी के चेयरमैन ध्वजानंद यादव, मेंबर हरिश्चंद्र शुक्ला व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

वोट डालने नहीं पहुंचे 100 वोटर
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार कुल 1,407 पंजीकृत वोटर ऐसे थे, जिन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। लेकिन मतदान के दिन इनमें से कुल 1,307 वोटर ही मतदान स्थल पर पहुंचे। 100 वोटर वोट डालने नहीं पहुंच सके।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
उन्नाव। बार एसोसिएशन के चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रही। मतदान स्थल पर सीओ हृदयेश कठेरिया, सदर कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी, एसओ अचलगंज मो. अशरफ के अलावा भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


गुरुवार को होगी मतगणना
उन्नाव। तीन मई को हुए बार चुनावों के मतदान के बाद चार मई को मतगणना होगी। यह जानकारी देते हुए सहायक चुनाव अधिकारी रामेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि गुरुवार को मतगणना का काम शुरू होगा। सबसे पहले कनिष्ठ सदस्य व वरिष्ठ सदस्य के पदों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पदों के लिए पड़े मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें