फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। संघ की ओर से मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सौतेले व्यवहार की निंदा की गई।
विज्ञापन



ब्लाक संसाधन केंद्र में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी की अगुवाई में करीब आधा सैकड़ा शिक्षामित्रों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षामित्रों ने मांग की, कि जब तक उन्हें मूल पद पर वापस नहीं किया जाता, विरोध- प्रदर्शन जारी रहेगा।


उन्होंने कहा कि 15 वर्षों की सेवा का उन्हें यह प्रतिफल दिया गया है। उनके साथ दोहरा मापदंड अपनाया गया, जो सरासर अन्याय है। 1.72 लाख शिक्षामित्रों ने कहा, बच्चों को लेकर 28 सितंबर को दिल्ली में जंतर मंतर में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



इस मौके पर रामऔतार प्रजापति, राजेंद्र राजपूत, विनीता, साधना, प्रेमलता, वंदना, सुनीता, नसरीन, प्रवीना, दुष्यंत कुमार, केशव प्रसाद, नंदराम, रवि पाठक , दिलीप सहित पचास से अधिक शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें