फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पारा 42 के पार, गर्म हवाओं के थपेड़े कर रहे परेशान

Fri, 16 May 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। तापमान लगातार चढ़ रहा है। गुरुवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं, गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह से ही तेज धूप बेहाल करने लगी। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4.4 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से चलीं हवाओं ने लू का अहसास कराया। इससे दोपहर में बाजारों में सन्नाटा सा नजर आया। जरूरी काम से निकले लोग सिर को अंगौछे से ढककर निकले। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें