फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शार्ट सर्किट से कोरियर के कंटेनर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को कोरियर का सामान लेकर गुवाहाटी जा रहे कंटेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तीन दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के सदर क्षेत्र निवासी चालक लवलेश कुमार कंटेनर में कोरियर का सामान लेकर गुरुग्राम से गुवाहाटी जा रहा था। बुधवार दोपहर बाद वह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के ग्राम सिरधरपुर के पास पहुंचा। इसी दौरान समय शॉर्ट सर्किट से कंटेनर में आग लग गई। चालक ने कंटेनर को किनारे रोका और यूपीडा को सूचना दी।
यूपीडा और पीआरवी ने बांगरमऊ और हसनगंज से दो दमकल व यूपीडा के टैंकर की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। कंटेनर में भरा पूरा सामान जल गया। इस दौरान एक्सप्रेसवे का यातायात भी प्रभावित रहा। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि जले कंटेनर को एक्सप्रेसवे से किनारे करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें