संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। ईदगाह में ड्यूटी लगी होने के बाद भी दरोगा बिना उच्चाधिकारियों को सूचना दिए खनन की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ने चले गए। एसओ गश्त करते हुए पहुंचीं तो वह नहीं मिले। इस पर दरोगा का हल्का बदल दिया है।
औरास थाने में तैनात दरोगा विनोद गौतम की तैनाती हल्का नंबर एक में है। बुधवार को उनकी ड्यूटी ईदगाह में लगी थी। लेकिन वह उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बिना खनन की सूचना पर ट्रैक्टर पकड़ने पहुंचन गए। एसओ रेखा सिंह जब गश्त करते हुए ईदगाह पहुंचीं तो दरोगा वहां नहीं मिले। पूछा गया तो बताया कि मिट्टी खनन की सूचना पर क्षेत्र में हैं। एसओ ने जांच कराई तो मामला कुछ और निकला। इस पर उनका हल्का एक बदलकर तीन कर दिया गया है।
एसओ रेखा सिंह ने बताया कि खनन या खनन कार्य में लगे वाहनों को पकड़ने का अधिकार पुलिस को नहीं है। अगर कहीं से सूचना मिलती है या कोई शिकायत करता है तो जांच कर एसडीएम को सूचना देनी होती है। लेकिन वह ड्यूटी छोड़ कर खनन पकड़ने चले गए थे, इसी वजह से हल्का बदला गया है।