फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद के पिता का किया सम्मान

Thu, 23 Jul 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कारगिल की लड़ाई में शहीद हुए लांस नायक अमर बहादुर सिंह के बिहार थानाक्षेत्र स्थित उनके गांव बजौरा में जाकर टीम मैजिक के सदस्यों ने उनके पिता मनमोहन सिंह का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर टीम की ओर से पहुंचे सदस्यों ने शहीद की मां से मिलकर उन्हें हर कदम पर साथ देने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य विपणन अधिकारी इंद्रकांत शुक्ला ने संस्था के अध्यक्ष तन्मय शुक्ला व उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह के साथ मिलकर दीप प्रज्जवलित किया व शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान संस्था के सदस्य राजीव शुक्ला, मनीष, विनय, अंकित, सुबोध, मलय व महिला विंग से अध्यक्ष हर्षिता शुक्ला, निधि, शहजादी, शुभम रावत, सर्वेश सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें