फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अभी और बढ़ेगी गर्मी, चलेगी लू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गर्मी का सितम अभी कम नहीं होगा। गर्मी और बढ़ सकती है, साथ ही लू भी चलेगी। इससे मस्तिष्क आघात का खतरा बढ़ेगा। जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर में 12 बजे से 3 बजे तक धूप में न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। शुक्रवार को भी 45 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने अभी अगले कुछ दिन इसी प्रकार तापमान बना रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) नरेंद्र सिंह ने बताया कि जब तापमान 37 डिग्री तक रहता है तो मानव शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके ऊपर तापमान बढ़ने पर शरीर वातावरणीय गर्मी को शोषित कर शरीर के तापमान को प्रभावित करने लगता है।
गर्मी में सबसे बड़ी समस्या लू लगने की होती है। जिसे मस्तिष्क आघात भी कहते हैं। गर्मी में उच्च तापमान में ज्यादा देर तक रहने या गर्म हवा के झोंकों से लू लगती है। बताया कि शराब की लत, ह्रदय रोग, पुरानी बीमारियां, मोटापा, पार्किंसंस रोग, अधिक उम्र व मधुमेह पीड़ितों को लू लगने की आशंका ज्यादा रहती है।
विज्ञापन


मस्तिष्क आघात के यह हैं लक्षण
गर्म, लाल, शुल्क त्वचा का होना, पसीना न आना, तेज पल्स चलना, श्वास गति में तेजी, व्यवहार में परिवर्तन, भ्रम की स्थिति, सिरदर्द, मितली, थकान और कमजोरी होना, चक्कर आना।

मस्तिष्क आघात से बचाव के उपाय
अधिक पानी पिएं, यदि प्यास न लगी हो तो भी पानी पिएं।
हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले कपड़े पहनें।
धूम के चश्मे, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें।
खुले में कार्य करने वाले सिर, चेहरा, हाथ पैरों को गीले कपड़ों से ढके रहें और छाते का प्रयोग करें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछें अथवा नहलाएं। चिकित्सक से संपर्क करें। पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।
विज्ञापन


यह न करें
बच्चों को कभी भी बंद खड़ी गाड़ियों में अकेला न छोड़ें।
दोपहर 12 से तीन बजे के बीच सूर्य की रोशनी में जाने से बचें। संभव हो तो घर के निचली मंजिल पर रहें।
गहरे रंग के भारी और तंग कपड़े न पहनें।
जब बाहर का तापमान अधिक हो तब श्रम कार्य न करें।
अधिक प्रोटीन तथा बासी व संक्रमित खाद्य एवं पेय पदार्थो का प्रयोग न करें। अल्कोहल, चाय व काफी पीने से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें