फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 205 वाहन

Wed, 07 Oct 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चार ब्लाकों में जिला पंचायत के 9 अक्तूबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिए 205 वाहन लगाए जाएंगे। इसको देखते हुए मंगलवार को उपसंभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से बड़े व छोटे वाहनों की धरपकड़ की गई। पकड़े गए वाहनों को जीआईसी मैदान में एकत्रित किया गया। शाम तक वाहनों में डीजल भरा दिया गया।
विज्ञापन



प्रथम चरण में 9 अक्तूबर को पुरवा, हिलौली, असोहा व बिछिया विकासखंडों की जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए मतदान होगा। 8 अक्तूबर को मुख्यालय से ब्लाकों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से 205 वाहनों की व्यवस्था की जानी है।


इसमें 33 बस, 95 ट्रक, 35 मिनी बस, 30 मिनी ट्रक और 12 वाहन रिजर्व रखे गए हैं। आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से इतने वाहनों की धरपकड़ की और इन्हें जीआईसी मैदान में पहुंचवाया। यहां पर सभी को रुट चार्ट दिया गया। साथ ही वाहनों में डीजल भरा दिया गया।
विज्ञापन



दूसरे चरण में 224, तृतीय चरण में 196 और अंतिम चरण में 211 वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। खाद्य निरीक्षक उमेश शुक्ला ने बताया कि पुरवा ब्लाक को जाने वाले वाहनों में डीजल डलवा दिया गया है। रात तक सभी वाहनों में ईंधन भरवा दिया जाएगा।


 छोटी बसों को 871 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भाड़ा और लगभग 4 से 5 किमी. प्रति लीटर की दर से डीजल दिया जा रहा है। इसी प्रकार ट्रक 1009 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भाड़ा और करीब 7 से 8 किमी. प्रति लीटर की दर से ईंधन भरवाया गया।
विज्ञापन



आरटीओ प्रवर्तन सियाराम वर्मा ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों ने वाहन उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनके विरुद्ध डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें