फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजमिस्त्री का गमछे के फंदे से लटका मिला शव

Sat, 28 Jun 2025 06:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हयासपुर गांव के बाहर शनिवार सुबह 10:30 बजे राजमिस्त्री का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने शराब का लती होने की जानकारी दी है।थानाक्षेत्र के हयासपुर गांव निवासी गुलवीर (35) राजमिस्त्री का शव शनिवार सुबह घर से 800 मीटर दूर नीम के पेड़ में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार पिता ने बेटे के शराब का लती होने की बात बताई है, जो भी कमाता था शराब में खर्च कर देता था। इसी को लेकर उसे डांटा जाता था।
विज्ञापन




शनिवार सुबह सात बजे वह घर से निकला था और 10:30 बजे शव फंदे से लटका होने की जानकारी मिली। पिता ने बताया कि इसी लत की वजह से अप्रैल 2025 को पत्नी नीलम से उसका संबंध विच्छेद हो गया था। नौ साल की बेटी खुशी को लेकर वह मायके में रह रही है। गुलवीर चार भाई-बहन में तीसरे नंबर पर था। सीओ मधुपनाथ मिश्र ने भी घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें