फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षी विहार में पक्षियों का चहचहाहट गुम

Sun, 04 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। पक्षी विहार के सौंदर्य पर चार चांद लगाने वाले पक्षी इस बार पक्षी विहार से दूरी बनाए हैं। सूखे के चलते शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार की झील सूख चुकी है जिसके चलते यह पक्षियों को रास नहीं आ रही है। पिछले वर्ष अक्तूबर में यहां पर तीन सौ विदेशी मेहमान व 5569 स्थानीय पक्षी आए थे। वहीं, इस वर्ष 25 सितंबर को झील में कुछ विदेशी मेहमान तो आए लेकिन पानी न होने से वह अन्य स्थानों पर चले गए। अब विदेशी व देसी पक्षियों की कलरव ध्वनि न सुनाई देने के कारण पर्यटक भी यहां से दूरी बनाने लगे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर नवाबगंज कस्बा स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार की झील में प्रतिवर्ष हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर साइबेरिया, मंगोलिया, चीन, अफगानिस्तान, वर्मा, भूटान, पाकिस्तान आदि देश के पक्षियों का सितंबर माह से आना शुरू हो जाता था।

विदेशी पक्षियों में सींकपर, लालसर, ठेकारी, तेदारी बतख, चेता बतख, लालसीर, लालसर आदि सैकड़ा प्रजातियों के प्रवासी पक्षी यहां डेरा डालते थे लेकिन इस वर्ष झील सूख गई है। इसके चलते पक्षी तो आते हैं लेकिन सूखी झील देखकर ठिकाना बनाने से पहले ही उड़ जाते हैं। इसको लेकर पक्षी विहार प्रशासन भी परेशान नजर आ रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में यहां के अधिकारियों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नहर से झील में पानी भराने की गुहार लगाई थी। इसके बाद भी न नहर से पानी आया और ना ही झील में पानी भरने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था हुई। रेंजर रघुनाथ मिश्रा ने बताया कि 25 सितंबर को विदेशी मेहमान सींकपर का झुंड डेरा डालने आया था लेकिन झील में पानी न होने के कारण वह कहीं और चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें