फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क किनारे मिले युवक के शव की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फतेहपुर गांव के पास शनिवार शाम पड़े मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई। वह शहर के सिविल लाइन के रहने वाले थे। गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली पहुंची पत्नी ने पति की फोटो देखकर उनकी पहचान की। बताया कि पति साथी के साथ किसी भंडारे में शामिल होने शुक्रवार को गए थे। दोस्त ने ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी पूजा ने बताया कि पति संतोष गुप्ता (38) आईबीपी चौराहे के पास चाय की दुकान किए थे। पति की दुकान के पास ही सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुगौरा गांव निवासी सुभाष पौधों की दुकान किए हैं। शुक्रवार को उन्होंने फोन पर बताया था कि पति संतोष उनके साथ दुगौरा गांव गए हैं। रविवार शाम छह बजे तक न आने पर पता किया तो जानकारी हुई कि पति ने उससे बस से जाने की बात कही थी।
पूजा रविवार देर शाम कोतवाली में पति की गुमशुदगी दर्ज कराने आई जहां उसे शनिवार को अज्ञात मिले युवक का फोटो दिखाया गया। जिसकी शिनाख्त उसने पति के रूप में की। संतोष की मौत से पत्नी और दो बच्चे अभय और निर्भय बेहाल हैं। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शाम छह बजे सुभाष और संतोष कोतवाली चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें