फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में मिला महिला का सिर विहीन शव

Thu, 16 May 2019 12:24 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
शारदा नहर में महिला का शव मिलने पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीमऊ गांव के पास शारदा नहर में बुधवार की सुबह एक महिला का सिर विहीन शव मिला। सूचना मिलते ही औरास थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नहर से निकलवा कर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव कई दिन पुराना है। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 26 वर्ष आंकी जा रही है।
विज्ञापन




शारदा नहर में बुधवार की सुबह संडीला-उन्नाव मार्ग पर पुलिया के पास एक महिला का शव देखा गया। इस पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही औरास थाने के एसओ संजीव कुमार यादव पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। सिर विहीन धड़ मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शरीर पर केवल बादामी रंग का सलवार है। दोनों हाथों में एक-एक कंगन है और बाएं पैर में मोजा है। दाहिने हाथ में घाव का निशान भी है।


पुलिस का कहना है कि शव हरदोई की तरफ से बहकर यहां आया है। कई दिन पुराना होने और पहचान न होने से मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। दोपहर बाद अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय औरास थाने पहुंचे और घटना संबंधी जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि शव की पहचान कराने  के लिए आसपास जिलों के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। उधर, बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले भी शारदा नहर में 14 वर्षीय बालक का शव बहता हुआ ग्रामीणों ने देखा था, जो बहता हुआ आगे निकल गया था। पुलिस ने अपनी बला टालने के लिए शव नहीं निकलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें