फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति हत्याकांडः पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख समित छह पर रिपोर्ट दर्ज, पति गिरफ्तार

Wed, 15 May 2019 07:56 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
ज्योति की फाइल फोटो, मृतका परिजनों की पुलिस से होती नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बंधुहार में मियागंज के पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक उपप्रमुख की बहू की गोली लगने से मौत होने के मामले में मृतका के पिता ने दामाद समेत छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या व दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार दोपहर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में आरोपी की आवभगत का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा किया और नारेबाजी की। वायुसेना में लिपिक पद पर तैनात मृतका के बड़े भाई के इंतजार में शाम छह बजे तक ज्योति के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन



ज्योति हत्याकांडः रोते-बिलखते परिजनों का पुलिस पर फूटा गुस्सा, आरोपी पति की खातिरदारी करने का आरोप


रायबरेली जनपद के थाना सरेनी निवासी राकेश सिंह ने बेटी ज्योति की शादी 4 दिसंबर 2017 को बंधुहार निवासी मुन्नू चौहान के बेटे संजीव कुमार सिंह से की थी। बेटी की गोली लगने से मौत होने की सूचना पर मंगलवार रात कोतवाली पहुंचे पिता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति संजीव, ससुर मुन्नू सिंह, सास, जेठ लिंकन, जेठानी विनीता सिंह व दादिया सास देवकली बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह दस लाख रुपये व फॉर्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन



बेटी ने कई बार उसे व अन्य परिजनों को जानकारी भी दी थी। पिता का आरोप है कि दहेज न देने पर ससुराल वाले बेटी को जान से मारने की धमकी भी देते थे। ससुरालवालों ने ही उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सूचना दिए बगैर सभी आरोपी भाग निकले। पड़ोसियों ने उन्हें हत्या की सूचना दी थी। उस वक्त वह परिवार के साथ दिल्ली में थे।
विज्ञापन


पिता राकेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दामाद संजीव, ससुर मुन्नू सिंह, सास, जेठ लिंकन, जेठानी विनीता व दादिया सास देवकली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व दहेज के लिए प्रताड़ित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजीव को दोस्ती नगर से गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें