फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम का लालच देकर महिला से ठगे 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। साइबर ठगों ने महिला को 25 लाख रुपये का इनाम जीतने का लालच देकर ऑनलाइन पेमेंट के जरिये 15 हजार रुपये ठग लिए। दोबारा रुपये मांगने पर महिला को ठगी की जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ॉकस्बे के मोहल्ला वजीरगंज निवासी गीता ने बताया 21 अप्रैल की शाम सात बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने उसे बताया कि 25 लाख का इनाम निकला है। इनाम पाने के लिए 15 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करा दें। महिला ने लालच में आकर रुपये बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी देर बाद फिर फोन करने वाले 25 हजार रुपये की मांग की। ठगी का अहसास होने पर महिला ने परिजनों को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें