फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग लगी, फसल भी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। ब्लॉक क्षेत्र के सरेसा गांव के पास स्थित बबूल के जंगल में शनिवार को आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। इसमें गेहूं की फसल भी जल गई।
विज्ञापन

सरेसा गांव में शनिवार दोपहर बबूल के जंगलों में लगी आग से गांव के ही किसान मनोज के 10 बिसवा खेत में पड़े गेहूं के बोझ जलकर राख हो गए। तेज हवा के कारण संतू की फसल भी जल गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। किसान मनोज ने बताया कि कुछ बाहरी लोग गांव के बाहर जमीन खरीदने के लिए देखने आए थे, जो सिगरेट पी रहे थे। आशंका है कि सिगरेट फेंकने से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें