फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवमी पर मंदिरों में रही भीड़

विज्ञापन
बड़े दुर्गा मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। नवरात्र के आखिरी दिन रविवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। मंदिरों और घरों में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नवमी पर कल्याणी मंदिर, मां दुर्गा व पूर्णा देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की कतारें लग गईं। कल्याणी देवी मंदिर परिसर में बने यज्ञकुंड में सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां डालीं। मां को चुनरी, फल, फूल अर्पित किए। कन्याओं को हलवा और पूड़ी खिलाई। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी देर शाम तक जयकारे गूंजते रहे। उधर गायत्री शक्तिपीठ पर सवा लाख गायत्री मंत्र का जाप पूर्ण किया गया।
विश्व शांति के लिए नवकुंडीय यज्ञ किया गया। भगवान राम की आरती के बाद व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कन्याओं का पूजन किया। साधकों व बुजुर्गों को सम्मानित किया। संरक्षक सुरेश कुमार मिश्रा, अजय शुक्ला, सुशील जायसवाल, अशोक दीक्षित, दीनू शुक्ला आदि मौजूद रहे।

नवमी पर दुर्गा मंदिर में हवन करते मंदिर समिति के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : UNNAO

जगन्नाथगंज स्थित दुर्गा मंदिर में देवी मां को प्रसाद का भोग लगाते पुजारी। संवाद- फोटो : UNNAO

दुर्गा मंदिर में देवी मां के दर्शन करते भक्त। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें