फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे बेहोश मिला किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जैतीपुर गांव निवासी किशोर गांव के बाहर रेलवे ट्रैक किनारे बेहोश मिला। सांप के डसने की आशंका पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। परिजन इधर उधर झाड़-फूंक कराते रहे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की जहरीला पदार्थ पीने से मौत होने की बात सामने आई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना थाना क्षेत्र के गांव जैतीपुर निवासी श्यामलाल का 16 वर्षीय पुत्र अमन मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह वह गांव के एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल में मजदूरी करने गया था। शाम करीब छह बजे घर लौटा और कुछ देर रुकने के बाद बिना बताए घर से चला गया। करीब एक घंटे बाद लोगों ने गांव के बाहर लखनऊ-कानपुर रेलवे ट्रैक के किनारे एक नलकूप के पास उसे बेहोश पड़ा देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रेफर करने पर परिजन उसे हैलट न ले जाकर झाड़फूंक के लिए सोहनखेड़ा गांव ले गए। झाड़फूंक के दौरान उसकी उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सांप के डसने अमन की मौत की तहरीर दी। तफ्तीश के दौरान ग्रामीणों में कई तरह की आशंकाओं और चर्चा होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बड़े भाई विशाल ने बताया कि अमन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां सीमा का बुराहाल है। सोहरामऊ एसओ उरेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें