फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। इंटर की छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने पेट दर्द की बीमारी से ऊबकर बेटी के जान देने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के बुलंदपुर बेधनू गांव निवासी सुखबीर सिंह की 18 वर्षीय बेटी सोनाली कक्षा 12 की छात्रा थी। गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक बाहर न निकलने पर मां मंजू उसे उठाने पहुंची तो दुपट्टे से छत के कुंडे से शव लटका पाया। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियों में सोनाली बड़ी थी। वह पिछले तीन वर्ष से पेट दर्द से पीड़ित थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी लाभ नहीं मिला। पिता ने बीमारी से ऊबकर उसके आत्महत्या करने की बात कही। एसओ राजबहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें