फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक में इंसेफेलाइटिस की पुष्टि पर गांव पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। युवक में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि होने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने घर के अंदर और आसपास के क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव किया। वहीं बुखार मरीजों की किट के माध्यम से जांच की।
विज्ञापन

हसनगंज के सलेमपुर गांव निवासी विकास (22) को रविवार को जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। इस पर सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गांव पहुंची। संक्रमित युवक के घर व आसपास कीटनाशक छिड़काव किया। उनकी मां पियारा और परिवार के विशाल, आकाश, अर्चना, दीपू और नीलम की डेंगू, चिकनगुनिया आदि की जांच की। वहीं पड़ोस के अन्य आठ लोगों की मलेरिया जांच की गई। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि संक्रमित युवक के गांव में टीम भेजकर बचाव अभियान चलाया गया है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें