फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बस की टक्कर से लोडर चालक और ठेकेदार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लकड़ी लदा लोडर टायर फटने से एक्सप्रेसवे पर पलट गया। चालक सहित चार लोग किसी तरह निकल कर डिवाइडर के पास बैठे ही थे कि तभी बिहार से गुरुग्राम जा रही स्लीपर बस से कुचलकर चालक सहित दो की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। हादसे से करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

हसनगंज से लकड़ी लादकर कन्नौज मंडी जा रहा लोडर सोमवार सुबह 4:30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के सामने पहुंचा ही था कि तभी बाएं तरफ का पिछला टायर फट गया और लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र गोलाकुआं निवासी चालक शाहरुख (26), हसनगंज कोतवाली के फखरुद्दीनमऊ गांव निवासी लकड़ी ठेकेदार लालता प्रसाद मौर्य (40), रसूलपुर बकिया निवासी साथी कौशलेंद्र (55) और हरौनी शमसुद्दीनपुर निवासी विनय (35) को चोटें आईं।
कुछ लोगों की मदद से लकड़ियों को किनारे करके घायलों को एक स्थान पर बैठाया, तभी बिहार से गुरुग्राम जा रही स्लीपर बस ने शाहरुख और लालता प्रसाद को रौंद दिया। इनके साथी कौशलेंद्र व विनय भी चपेट में आ गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद बिहार के मोतिहारी के थाना पिपराकोठी निवासी बस चालक मुकेश सिंह भाग गया, जबकि दूसरा चालक दरभंगा जिले के थाना मोरो के विशुनपुर निवासी घनश्याम झा और कंडक्टर सुपौल जिले के लोकार निवासी प्रदीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना के समय बस में 43 यात्री थे और सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने वाहनों को हटवा कर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक लोगों को परेशानी हुई। लालता प्रसाद की मौत से पत्नी आशा, बेटा अक्षत, बेटी खुशी और शाहरुख की मौत से पत्नी महरीज, बेटा हाफिज व अब्दुल हसन सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि घटना में दो की मौत हुई है। उदो घायलों का इलाज चल रहा है। बस के दो चालकों में एक भाग गया है। दूसरा चालक और कंडक्टर हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें