फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा देने वाली धारा 21 को समाप्त किए जाने से आक्रोशित शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सहायता प्राप्त कमलापति इंटर कालेज बीघापुर उन्नाव में प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेता डा. राजेश मिश्रा ने कहा कि धारा 18 के प्रभावी हो जाने से शिक्षक मैनेजमेंट के गुलाम बनकर रह जाएंगे। प्रवक्ता प्रमोद वर्मा ने कहा कि धारा 21 के अंतर्गत शिक्षकों को जो सुरक्षा प्राप्त थी, सरकार ने उसे खत्म कर शिक्षकों के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रमोद शुक्ला ने कहा कि समय आने पर शिक्षक सरकार को सबक सिखाएंगे। सहायक शिक्षक वेदप्रकाश ने कहा कि सरकार की नीतियां ही उसे गर्त में ले जाने का काम करेंगी। शिक्षक समाज पूरी तरह से एकजुट होकर इस कालेेेे कानून का विरोध करेगा। काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों में प्रमुख रूप से प्रवक्ता उमेश, नन्हेलाल सरोज, योगेंद्र सिंह, रमेश कुमार, बुद्धिलाल, अनुज कुमार तिवारी, राकेश कुमार व परिचारक अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें