फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भिड़े चार वाहन, 60 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

Sat, 11 Jan 2020 12:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह कोहरे के दौरान एक के बाद एक पांच वाहन एक दूसरे में भिड़ गए। इन वाहनों में दो बस, दो कार और ट्रक शामिल हैं। हादसे में बसों व कारों में सवार 66 लोगों को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल हुए 10 लोगों को लखनऊ ट्रामासेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें बस चालक, परिचालक व बस में सफर कर रहीं मां-बेटी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


लखनऊ  आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव के पास शनिवार सुबह 3 बजे लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार 5 लोगों को हल्की चोटें आईं। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों का इलाज कराया। इसके बाद सभी दूसरे वाहनों से चले गए।

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को हटवाने में हुई देरी से सुबह 5:20 बजे आगरा से लखनऊ की ओर जा रही परिवहन निगम की बस बोलेरो की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक के तेज ब्रेक लगाते ही पीछे सा आ रही प्राइवेट वॉल्वो बस रोडवेज बस में टकरा गई और उसके पीछे स्विफ्ट कार भिड़ गई। हादसे के दौरान रोडवेज बस में 25 यात्री, वॉल्वो बस में 30 और स्विफ्ट कार में 6 लोग सवार थे।सभी को चोटें आईं।
विज्ञापन


एंबुलेंस के साथ पहुंची रेस्क्यू टीम ने वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम ने घायलों का उपचार किया। घायलों में रोडवेज बस चालक सलीम, परिचालक अंबिका मिश्रा के अलावा यात्रियों में जानकीपुरम लखनऊ निवासी शोभा वर्मा (58) व उनकी बेटी प्रीती वर्मा (24), शिप्रा श्रीवास्तव (23) पुत्री श्रीनाथ श्रीवास्तव, अंबेडकर नगर के कैरांव निवासी नीरज मिश्रा पुत्र हरीश कुमार, लखनऊ के निशातगंज पेपरमिल कालोनी निवासी आदित्य प्रकाश पुत्र अरविंद कुमार, प्रतापगढ़ जिले के रेहुआ लालगंज निवासी वॉल्वो बस परिचालक आशुतोष सिंह को यूपीडा कर्मियों की मदद से एंबुलेंस से लखनऊ ट्रमासेंटर भेजवाया

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी रवींद्र गोडबोले ने बताया कि अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आईं थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे सवारी साधनों से लखनऊ भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को ट्रामासेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। रोडवेज बस चालक सलीम की तहरीर पर हसनगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक व बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें