फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 06 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला एबीनगर में कालेज रोड स्थित इंडियन इवेंट सल्यूशंस सभागार में गूंज के दूसरे ऑडिशन में उन्नाव, कानपुर व फतेहपुर के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को गूंज-2015 के दूसरे ऑडिशन कार्यक्रम का शुभारंभ निम्मी अरोड़ा, अजीत पाल सिंह, विवेक  तिवारी व मनीष सिंह सेंगर ने किया। कानपुर के शशांक दीक्षित, शिव कमल रक्सियल, सौरभ कुमार सिंह, अनमोल गुप्ता, निमिश मिश्रा, प्रशांत वर्मा, रिया निगम ने गाना गाकर मन मोह लिया।

वहीं नन्ही प्रतिभाओं में संभ्रांत तिवारी व महिका तिवारी ने अपनी प्रतिभा से लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। डांस प्रतियोगिता में दिपांशी शहानी, खुशी, दृष्टि, अदिती सिंह, अदिती वर्मा, शेखर पाल, रेनू भारती, अन्वेशा चंदेल ने अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसमें करीब डेढ़ सौ प्रतिभाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


साईं डांस एकेडमी के गौतम खोसला ने बताया कि आगामी 19 जुलाई को कानपुर में एक बड़ा ऑडिशन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिवम अवस्थी, सुनीत तिवारी, अरुण गोस्वामी, विकर्ण प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे। वहीं निर्णायक मंडल में  गुरप्रीत सिंह, पुष्कर तिवारी, शशांक मिश्र, अप्रतिम महेश्वरी, रेखा चौहान, वकार रजा, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें