फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस से लोग रहे बेहाल, बारिश के आसार

Mon, 06 Jul 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रविवार को दिन भर बादलों की लुका छिपी बनी रही। इससे उमस भी बढ़ गई और लोग बेहाल हो गए। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग एक-दो दिन में तेज बारिश के आसार बता रहा है।
विज्ञापन


शनिवार रात से ही मौसम में अचानक बदलाव देखा गया था। देररात ही आसमान में बादल छा गए थे। रविवार को भी बदली रही। इससे लोगों को तेज धूप से तो निजात मिली लेकिन बदली के चलते उमस ने बेहाल कर दिया। वैसे रविवार की छुट्टी के कारण अधिकतर लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया।

उमस के चलते चिपचिपाहट बढ़ गई। लोग जब तक एसी, कूलर या पंखे के सामने रहते तब तक तो आराम था लेकिन जैसे ही बाहर निकलते पसीना टपकने लगता। रविवार को तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी गई। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को यह बढ़कर 40 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया। रविवार को न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। 8 जुलाई को झमाझम बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें