फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पांच और बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण, कानपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डिप्थीरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बाद अब शहर में भी डिप्थीरिया का एक मरीज मिलने पर खलबली है। शनिवार को पांच नए मरीज मिले हैं। वहीं सभी ब्लॉकों में टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन

असोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत सहरावां व इसके मजरे उमर्रा, दरियारखेड़ा, नेवाज खेड़ा आदि में डिप्थीरिया (गला घोंटू) बीमारी से छह बच्चों की मौत हो चुकी है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. बीपी सिंह ने बताया कि सहरावां ग्राम पंचायत में 95 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो गया है। वहीं, शनिवार को केवनी निवासी विमल की ढाई साल की बेटी लबली, जगदीशपुर निवासी सर्वेश की छह साल की बेटी कशिश और नवाबगंज के गोरिंदा निवासी दिलीप की 15 साल की बेटी मोहानी डिप्थीरिया से पीड़ित मिलीं।
जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा, अचलगंज के रौतापुर निवासी राजेश की 10 वर्षीय बेटी स्नेहा और शहर के करोवन निवासी सुधीर के छह साल के बेटे स्वास्तिक में डिप्थीरिया की पुष्टि हुई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी पांचोंं बच्चों को डाक्टरों ने हैलट कानपुर रेफर किया है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जगदीशपुर, कांथा, दऊ में सर्वे कराकर टीकाकरण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


कंट्रोलरूम में दें डिप्थीरिया की सूचना
उन्नाव। डिप्थीरिया बढ़ते मामले देखते हुए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोला गया है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि गले में खरास व दर्द, बुखार आदि होने पर तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 0515-2840512 पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि अधिकांश 16 वर्ष तक के बच्चे इसकी चपेट में आते हैं। लेकिन इसकी चपेट में कोई भी आ सकता है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी डिटेरिया वैक्सीन उपलब्ध है। सही समय पर वैक्सीन लगने पर रोगी की जान बचाई जा सकती है। डीएम ने 16 साल तक के बच्चों को टीकाकरण कराने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें